महिला यात्री का मोबाइल उड़ाया, शातिर भगवानपुर में धराया

महिला यात्री का मोबाइल उड़ाया, शातिर भगवानपुर में धराया

मुजफ्फरपुर.

भगवानपुर स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने महिला यात्री का मोबाइल उड़ा कर भाग रहे शातिर को घेर कर पकड़ लिया. टीम गाड़ियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान दोपहर के 2.16 बजे 13211 ( जोगबनी–दानापुर एक्सप्रेस ) भगवानपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर प्लेस हुई. एस छह में यात्रा कर रही एक महिला यात्री चोर-चोर का हल्ला करने लगी. इसके बाद आरपीएफ ने तत्परता के साथ शातिर को पकड़ लिया. उसकी पहचान अमित सहनी, माधोपुर चिकनी कुढ़नी के रहने वाले के रूप में हुई. तलाशी में उसके पास से पीड़ित महिला यात्री का मोबाइल बरामद हुआ. महिला यात्री नेपाल की रहने वाली थी. बाद में जीआरपी मुजफ्फरपुर ने महिला यात्री को मोबाइल सौंप दिया. इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार, चंद्रशेखर सिंह,अवधेश राम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >