करजा में डायन का आरोप लगा महिला को पीटा

करजा में डायन का आरोप लगा महिला को पीटा

बीमार बच्ची के ठीक नहीं होने पर दी हत्या की धमकी प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में डायन का आरोप लगाकर वृद्ध महिला की पिटाई कर दी गयी़ वहीं बीमार बच्ची के ठीक नहीं होने पर हत्या की धमकी भी दी गयी़ वहीं बच्ची से अनाप-सनाप बोलवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया़ इस संबंध में महिला ने बुधवार को अपने पड़ोस के सात पट्टीदारों पर डायन का आरोप लगाते हुए करजा थाने में आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है़ एसआइ नरेश पासवान ने बुधवार की दोपहर मौके पर पहुंच छानबीन की़ बताया गया कि बीमार बच्ची से अनाप-सनाप बोलवाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जब देखा तो पूछने गयी़ इस दौरान पड़ोस के सात लोगों ने मिलकर मारपीट करते हुए नीचे पटक दिया़ इस दौरान आरोपियों ने धमकी दी कि जबतक बीमार बच्ची ठीक नहीं होती है, तबतक हमलोग नहीं छोड़ेंगे़ चीखने-चिल्लाने के बाद मौके पर जुटे परिजनों ने मुझे बचाया़ थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच कराई जा रही है़ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >