नौ को तेज आंधी के आसार, गिर सकता है ठनका

9 को मैदानी भागों में ठनका गिरने व 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इस दौरान हल्की बारिश के भी आसार हैं.

मुजफ्फरपुर.

उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक बादल छाये रहेंगे. हालांकि मौसम सूखा रहेगा. मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी किया है. 9 को मैदानी भागों में ठनका गिरने व 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इस दौरान हल्की बारिश के भी आसार हैं. इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री के बीच रहेगा. 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अगले दो से तीन दिनों तक पछुआ हवा चलेगी. दूसरी ओर शुक्रवार को दिन में चिलचिलाती धूप से लोग बेचैन रहे. अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Navendu Shehar Pandey

Navendu Shehar Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >