वोकेशनल कोर्स की परीक्षा 13 से, एडमिट कार्ड के लिए परेशान रहे दर्जनों छात्र

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएं 13 अगस्त से शुरू हो रही हैं. परीक्षा से ऐन पहले एडमिट कार्ड जारी होने में देरी और उनमें मिली गड़बड़ियों ने विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा दी है. व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

BRABU Admit Card: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से 13 अगस्त से दर्जनभर से अधिक वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. परीक्षा से तीन दिन पहले विश्वविद्यालय ने एडमिट कार्ड जारी किया था, लेकिन बीबीए, बीसीए, बीएमसी, सीएनडी समेत कई कोर्स के दर्जनों विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड नहीं मिला. एडमिट कार्ड के लिए विद्यार्थी दोपहर तक कॉलेज और विश्वविद्यालय के बीच चक्कर लगाते रहे. शाम में उन्हें एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया गया.

एडमिट कार्ड में भी मिलीं कई गड़बड़ियां

एडमिट कार्ड नहीं मिलने के साथ ही कई विद्यार्थियों ने उसमें गलत विवरण दर्ज होने की शिकायत की. विद्यार्थियों के अनुसार, उन्होंने परीक्षा फॉर्म में सही जानकारी दर्ज की थी, इसके बावजूद एडमिट कार्ड में पिता के नाम, कोर्स, मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण में गड़बड़ी मिली.

कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि एडमिट कार्ड में उनका कोर्स ही गलत दर्ज कर दिया गया था. इससे परीक्षा में शामिल होने को लेकर विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी.

25 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वोकेशनल कोर्स की परीक्षा 13 अगस्त से शुरू होकर तीन सितंबर तक चलेगी. परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परीक्षा भवन, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी स्थित एसएनएस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज को केंद्र बनाया गया है.

इस परीक्षा में 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है. बीबीए, बीसीए, बीएमसी, सीएनडी समेत दर्जनभर से अधिक वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थी परीक्षा देंगे.

परीक्षा से पहले व्यवस्था पर उठे सवाल

परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एडमिट कार्ड नहीं मिलने और उसमें गलत विवरण दर्ज होने की शिकायतों से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी. कई विद्यार्थी समय पर एडमिट कार्ड पाने के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेज का चक्कर लगाते रहे.

शाम में एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली. हालांकि, एडमिट कार्ड में गलत विवरण की शिकायतों ने विश्वविद्यालय की परीक्षा संबंधी व्यवस्था और डेटा अपडेट प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढ़ें

एलएस कॉलेज में फेयरवेल समारोह, लोकनृत्य की प्रस्तुति से छात्राओं ने बांधा समां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit kumar

प्रभात खबर मुजफ्फरपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव है. शिक्षा और क्राइम बीट पर विशेषज्ञता है. एमजेएमसी और एम.ए पॉलिटिकल साइंस के साथ एलएलबी की डिग्री प्राप्त है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >