चाेरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

सकरा़ थाना क्षेत्र के चांदपुर चिकनौटा गांव में ग्रामीणों ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी़ इसके बाद पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया.

सकरा़ थाना क्षेत्र के चांदपुर चिकनौटा गांव में ग्रामीणों ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी़ इसके बाद पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया. इस संबंध में चांदपुर चिकनौटा गांव निवासी रामकुमारी देवी ने सकरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें गिरफ्तार युवक सरमस्तपुर गांव निवासी रितेश कुमार एवं राजू कुमार को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसकी बाइक दो दिन पहले चोरी हुई थी. उसी बाइक के साथ दोनों युवक को जाते देखा गया. चोरी की बाइक के साथ दोनों युवक को देखते ही महिला ने शोर मचाया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घेरकर बाइक के साथ दोनों को पकड़ लिया. थानाध्यक्ष राजू पाल ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >