कानपुर में ब्रिज कार्य को लेकर दो ट्रेन रद्द, 17 बदले रास्ते से चलेगी

Two trains cancelled due to bridge work

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रेलवे की ओर से उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर पुल बायां किनारा-कानपुर सेंट्रल के बीच ब्रिज संख्या- 110 पर इंजीनियरिंग कार्य शुरू होना है. ऐसे में ट्रैफिक व पावर ब्लॉक दिये जाने के कारण मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल व दरभंगा-अहमदाबाद को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है. साथ ही अलग-अलग रूट की 17 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. सीपीआरओ की ओर से सोमवार को इस बारे में सूचना जारी की गयी है. इन ट्रेनों को किया गया रद्द – 21, 28 मार्च, 4, 11, 18 एवं 25 अप्रैल को गांधीधाम से खुलने वाली गाड़ी सं. 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल – 24, 31 मार्च, 7, 14, 21 एवं 28 अप्रैल को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल – 21, 28 मार्च, 4, 11, 18 एवं 25 अप्रैल को अहमदाबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल – 24, 31 मार्च, 7, 14, 21 एवं 28 अप्रैल को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल बदले हुए रास्ते से चलेगी ये ट्रेन – कटिहार से 20, 24, 27 एवं 31 मार्च तथा 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24 एवं 28 अप्रैल को खुलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-मुरादाबाद- गाजियाबाद के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल एवं अलीगढ़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. – बरौनी से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02563 बरौनी-नयी दिल्ली क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी, यह गाड़ी ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. – दरभंगा से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02569 दरभंगा-नयी दिल्ली क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी, यह गाड़ी ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. – नयी दिल्ली से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02564 नयी दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. – नयी दिल्ली से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02570 नयी दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. – बरौनी से 24 एवं 31 मार्च तथा 07, 14, 21 एवं 28 अप्रैल तक खुलने वाली 12521 बरौनी-एर्णाकुलम राप्ती सागर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम जं.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. गाड़ी गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. – मुजफ्फरपुर से 20 एवं 27 मार्च तथा 03, 10, 17 एवं 24 अप्रैल को खुलने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा एवं लखनऊ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. – बरौनी से 19 मार्च से 29 अप्रैल तक खुलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी एकमा, सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवा, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. – मुजफ्फरपुर से 23 एवं 30 मार्च तथा 06, 13, 20 एवं 27 अप्रैल को खुलने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी- लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-जंघई-फाफामऊ -प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी अयोध्या धाम जं., अयोध्या कैंट एवं लखनऊ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >