गायघाट में हादसे में दो जख्मी

गायघाट में हादसे में दो जख्मी

गायघाट. थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा के समीप मुजफ्फपुर दरभंगा फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों युवक की पहचान मधुबनी जिला निवासी सिद्धांत कुमार व बबलू कुमार के रूप में की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से दरभंगा की तरफ जा रहे थे. बाइक के असंतुलन होने के बाद बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को गायघाट सीएचसी लाया गया. वहां से एसकेएमसीएच रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >