बोचहां के मिर्जापुर में दो घर जले, लाखों का नुकसान

गरहां पंचायत के मिर्जापुर गांव के वार्ड एक में अचानक घर में आग लग गयी, जिसमें दो घर जल गये़

प्रतिनिधि, बोचहां

प्रखंड की गरहां पंचायत के मिर्जापुर गांव के वार्ड एक में अचानक घर में आग लग गयी, जिसमें दो घर जल गये़ घटना में दो लाख की संपत्ति जल गयी़ आग पर गरहां पुलिस, अग्निशमन दस्ता और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया. वहीं सूचना पर अंचलकर्मी अर्जुन कुमार, सुष्मिता कुमारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच कर पीड़ितों को पॉलीथिन सहित अन्य राहत तत्काल मुहैया करायी गयी. अग्निपीड़ितों में कैलाश पासवान, प्रेम पासवान, सुरेश पासवान, शत्रुघ्न पासवान, ननकी पासवान आदि शामिल हैं. सभी लोगों का संयुक्त घर था. इस दौरान पीड़ितों ने बताया कि घर में रखे बर्तन, कपड़ा, जेवरात, साइकिल, जरूरी कागजात, रुपये सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >