हाजीपुर से अगवा ट्रक लावारिस हालत में सकरा में मिला

हाजीपुर से मक्का लदे ट्रक को अगवा कर अपराधियों ने चालक को बेहोश कर मक्का को गायब कर दिया एवं ट्रक सहित चालक को सकरा थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित रेपुरा पोल फैक्ट्री के निकट छोड़कर फरार हो गया.

ट्रक में बेहोश मिले चालक का अस्पताल में चल रहा इलाज 25 टन मक्का लेकर समस्तीपुर से हाजीपुर के लिए चला था हाजीपुर में मक्का नहीं उतरने से खड़ा था ट्रक, अपराधी ट्रक में घुसे प्रतिनिधि, सकरा हाजीपुर से मक्का लदे ट्रक को अगवा कर अपराधियों ने चालक को बेहोश कर मक्का को गायब कर दिया एवं ट्रक सहित चालक को सकरा थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित रेपुरा पोल फैक्ट्री के निकट छोड़कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को ट्रक से चालक को बेहोशी की हालत में बरामद कर इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मामले की सूचना पर ट्रक मालिक सकरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है. पुलिस छानबीन कर रही है. ट्रक समस्तीपुर जिले के मुस्तफापुर निवासी राजा कुमार का है. ट्रक मालिक ने पुलिस को बताया कि बुधवार को ट्रक पर 25 टन मक्का लाद कर समस्तीपुर के विभूतिपुर से हाजीपुर के चला था. ट्रक हाजीपुर पहुंच गया था, चालक ने इसकी सूचना भी दी थी. लेकिन ट्रक से मक्का नहीं उतरने के कारण खड़ा था. इसी दौरान अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर जबरन ट्रक में घुस गया और चालक को बेहोश कर ट्रक को अगवा कर उसपर लदा मक्का को गायब कर दिया़ इसके बाद ट्रक को बेहोश चालक सहित छोड़कर फरार हो गया. पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >