राशन लेकर लौट रहे पश्चिम बंगाल के ट्रक चालक को बाइक ने मारी टक्कर, SKMCH रेफर

मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल की ठोकर से पश्चिम बंगाल का एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों का इलाज जारी है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर बरूराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर चौक के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल की ठोकर से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को तत्काल मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

पश्चिम बंगाल का रहने वाला है घायल चालक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल ट्रक चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन निवासी एसके सहीम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चालक अपना ट्रक लेकर मुरारपुर स्थित इथेनॉल फैक्ट्री में आया था. सोमवार को वह राशन का सामान खरीदकर पैदल ही मुरारपुर चौक के पास सड़क पार कर रहा था.

बाइक सवार युवक भी हुआ घायल

सड़क पार करने के दौरान ही फुलवरिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी गिरकर जख्मी हो गया. घायल बाइक सवार की पहचान मोतीपुर निवासी मनीष कुमार के रूप में की गई है. दुर्घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >