नरियार गांव के समीप एनएच-27 पर हुई घटना, युवक की पहचान नहीं प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव के समीप एनएच-27 पर एक लाइन होटल के समीप अज्ञात वाहन से कुचल कर एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालकों ने बताया कि शौच करने के लिए युवक हाथ में पानी की बोतल लेकर सड़क पार कर रहा था़ इसी दौरान मोतिहारी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचलते हुए मुजफ्फरपुर की तरफ भाग निकला. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत युवक की पहचान नहीं हो पायी है. देखने से वह मानसिक रूप से कमजोर दिख रहा था. शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
