घर में सोयी नाबालिग से अधेड़ ने की ज्यादती की कोशिश

घर में सोयी नाबालिग से अधेड़ ने की ज्यादती की कोशिश

-छात्रा के परिजन पर केस नहीं करने का बनाया गया दबाव -काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की घटना -पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी मुजफ्फरपुर. काजीमोहम्म्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में सोयी नाबालिग छात्रा के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया. छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया. उसके कपड़े फाड़ दिये. छात्रा के गिड़गिड़ाने को सुनकर उसके परिवार के लोग जगे तो आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया. मामले में 16 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दारोगा मो. हुमायूं को जांच की जिम्मेवारी दी गयी है. महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित छात्रा ने बताया है कि बीते 15 अप्रैल की रात्रि अपने घर में सोयी हुई थी. इस बीच रात्रि करीब डेढ़ बजे 50 वर्षीय आरोपी जो बिरयानी की दुकान चलाता है, वह दीवार फांदकर कमरे में प्रवेश किया. उसके पैर पर हाथ रखा. उसकी जब नींद खुली तो आरोपी उसका मुंह दबाने लगा. धमकी देने लगा कि चुप हो जाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा. लेकिन, वह शोर मचाने लगी. इस बीच पास के बेड पर सो रहे उसके परिजन जाग गए. इस बीच आरोपी मौका पाकर फरार हो गया है. इधर, आरोपी के द्वारा पीड़ित छात्रा से माफी मांगने व अपना जुर्म स्वीकार करने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस उस ऑडियो पर भी गंभीरतापूर्वक जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >