Tirhut Graduate By Election Result: किसके सिर सजेगा जीत का ताज? त्रिकोणीय है मुकाबला, PK बिगाड़ सकते हैं खेल!

Tirhut Graduate By Election Result: तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. शाम तक रुझानों का बाजार गर्म हो जाएगा. इस बार सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. लोगों की नजर प्रशांत किशोर के उम्मीदवार डॉ विनायक गौतम पर टिकी हैं.

Tirhut Graduate By Election Result: बिहार विधान परिषद की स्नातक सीट तिरहुत पर हुए बीते 5 दिसंबर को हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे मुजफ्फरपुर के एमआइटी कॉलेज परिसर में हो रही है. जल्द ही रुझान आने भी शुरू हो जाएंगे. इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. इस सीट पर 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने सामने हैं. 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है. जदयू के एमएलसी दिवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तिरहुत सीट खाली हो गई थी. इसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है.

PK के आने से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला 

5 दिसंबर को तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. इस बार कुल 47% वोटिंग हुई है. मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर के कुल 197 मतदान केंद्रों पर इसके लिए वोटिंग हुई थी. इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की तरफ से उम्मीदवार उतारे जाने के बाद सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. एनडीए की तरफ से जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा चुनाव लड़ रहे हैं. राजद ने गोपी किशन को चुनावी मैदान में उतारा है. इन्हीं दोनों के बीच पहले से कड़ा मुकाबला माना जा रहा था. लेकिन, जन सुराज की तरफ से डॉ. विनायक गौतम ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है. सबकी नजर विनायक गौतम पर टिकी हुई हैं. इनके अलावा LJP R के बागी नेता राकेश रौशन भी मैदान में हैं. 

ALSO READ: Tirhut Graduate By Election Result: तिरहुत स्नातक उपचुनाव की गिनती शुरू, 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

दो दशक से जदयू का कब्जा

पिछले दो दशक से इस सीट पर जदयू का कब्जा रहा है. इस बार भी एनडीए ने अपने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया है. यहां चुनाव बाहरी वर्सेज क्षेत्रीय का हो गया है. जदयू को इस बार के चुनाव में अपने प्रत्याशी को लेकर विरोधियों की तरफ से आरोप झेलना पड़ा कि अभिषेक झा बाहरी हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू के उम्मीदवार अभिषेक झा और राजद के गोपी किशन के बीची है. लेकिन, जन सुराज की तरफ से विनायक गौतम के आ जाने से यह मुकाबला काफी इंट्रेस्टिंग हो गया है.

ALSO READ: Bihar Land Survey: जमीन के कागजात नहीं हैं फिर भी सर्वे में चढ़ेगा नाम, जानें कैसे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >