अगलगी से तीन घर जले, लाखों का नुकसान

गायघाट प्रखंड के लोमा गांव में अगलगी से तीन घर जल गये. घटना का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट लगना बताया गया है. अफरातफरी के बीच जब तक आग पर काबू पाया गया़

गायघाट. प्रखंड के लोमा गांव में अगलगी से तीन घर जल गये. घटना का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट लगना बताया गया है. अफरातफरी के बीच जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक मारकन महतो, फूलबाबू महतो व नथूनी महतो के घर जल गये. अगलगी में घर में रखा अनाज, फर्नीचर, कपड़ा सहित अन्य सामान जल गये. पीड़ितों ने लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया है़ सीओ ने राजस्व कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया है ताकि पीड़ित परिवार को अविलंब राहत दी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >