डाकघर में रुकी रह गयी हजारों राखियां

डाकघर में रुकी रह गयी हजारों राखियां

मुजफ्फरपुर. नया साफ्टवेयर इंस्टाल के बाद भाइयों के पास राखी नहीं पहुंचने की शिकायत पर पिछले दो दिनों से मैनुअल तरीके से डाक विभाग ने राखियां घर-घर पहुंचाया है. हालांकि इसके बाद भी हजारों राखियां नहीं भेजी गई है. करीब 20-30 बैग राखी डाकघर में रुकी रह गयी है. तीन दिनों बाद चार अगस्त को साफ्टवेयर सक्रिय हुआ तो सर्वर बैठ गया. शनिवार को भी लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन उनका पार्सल बुक नहीं हो रहा था. लोग राखी सहित अन्य वस्तुएं स्पीड पोस्ट करने आये थे. विभाग की मानें तो डाकघर में ही राखी के बंडल को खोल कर देखा जा रहा है. नया एप्लीकेशन लागू करने के बाद सभी सार्वजनिक लेनदेन सेवाएं स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल व बचत बैंक सेवाएं बाधित हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >