वंदे भारत का बदला रूट, दिल्ली से सीतामढ़ी जाना हुआ आसान, 10 से ज्यादा ट्रेनों के रूट में हुआ फेरबदल

Vande Bharat Route: पूर्व मध्य रेलवे के बगहा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन पर एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के रूट में टेम्पररी बदलाव किया गया है. वंदे भारत समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें बदले रास्ते से चलेंगी.

Vande Bharat Route: बिहार के बगहा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन पर मरम्मत और तकनीकी काम (NI Work) चल रहा है. इस वजह से बेतिया और कुमारबाग स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है और रेलवे ने वंदे भारत समेत कई बड़ी ट्रेनों का रास्ता बदल दिया है.

वंदे भारत और अन्य ट्रेनों का बदला रास्ता

रेलवे ने बताया कि गोरखपुर से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब अपने पुराने रास्ते से नहीं जाएगी. यह ट्रेन 15 फरवरी से 17 फरवरी तक नरकटियागंज से सिकटा होते हुए रक्सौल पहुंचेगी, फिर रामगढ़वा होकर सुगौली आएगी और वहां से अपने मेन रूट पर लौटेगी.

सिर्फ वंदे भारत ही नहीं, बल्कि सप्तक्रांति, सत्याग्रह, चंपारण हमसफर, जननायक एक्सप्रेस और देहरादून स्पेशल जैसी दर्जनों ट्रेनों को रक्सौल के रास्ते चलाने का फैसला लिया गया है. ऐसे में अगर आपकी ट्रेन इस रूट पर है, तो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें.

होली स्पेशल ट्रेनों की बहार

नई दिल्ली से बरौनी के लिए ट्रेन संख्या (04054/04053) 20 फरवरी से 6 मार्च तक हर दिन चलेगी. यह ट्रेन दिल्ली से शाम 7:50 बजे निकलेगी और अगले दिन रात 10 बजे बरौनी पहुंचेगी. इसी तरह, सुपौल के लिए ट्रेन संख्या 04060/04059 भी 20 फरवरी से शुरू होगी, जो हाजीपुर के रास्ते तीसरे दिन सुबह 4 बजे लास्ट स्टेशन परपहुंचेगी.

सीतामढ़ी और लौकहा बाजार के लिए भी ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल (04010/04009) 26 फरवरी और 5 मार्च को दिल्ली से चलेगी, जबकि वापसी में यह 27 फरवरी और 6 मार्च को सीतामढ़ी से रवाना होगी.

आनंद विहार से लौकहा बाजार के लिए स्पेशल ट्रेन (04014/04013) 27 फरवरी और 6 मार्च को संचालित की जाएगी, जिसकी वापसी 28 फरवरी और 7 मार्च को लौकहा बाजार से होगी. इन ट्रेनों के चलने से उन प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी जो होली के मौके पर अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अमृतसर-जयनगर हमसफर का बढ़ा समय

जयनगर और अमृतसर के बीच चलने वाली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (04651/04652) के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने इसकी अवधि बढ़ा दी है. अब यह ट्रेन 1 मार्च से 31 मार्च तक चलाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें : बिहार में खुलेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय, केंद्र ने दी 2135 करोड़ की मंजूरी, देखिये नाम

इसी साल मोतिहारी और चकिया में शुरू होगा चीनी मिल का काम, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >