दो लाख के आभूषण व कीमती सामान की चोरी

औराई. थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के रामपुर सघरी उतरवारी टोला निवासी अहमद हुसैन के घर में बुधवार की देर रात चोरों ने पीछे के दरवाजा को फांदकर करीब दो लाख के आभूषण की चोरी कर ली.

औराई. थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के रामपुर सघरी उतरवारी टोला निवासी अहमद हुसैन के घर में बुधवार की देर रात चोरों ने पीछे के दरवाजा को फांदकर करीब दो लाख के आभूषण की चोरी कर ली. गृहस्वामी ने बताया कि हम बाहर के दरवाजे पर सो रहे थे़ वहीं घर में एक रूम में सो रही महिलाओं के कमरे में चोर बाहर से कुंडी लगा कर कीमती सामान लेकर भाग गये. सुबह जगने पर सामान बिखरा देखकर होश उड गये. वहीं थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में थाने को कोई जानकारी नहीं दी गयी है. वहीं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है़ बीते दो माह में दर्जनों स्थानों पर लाखों रुपए के आभूषण व किमती सामान की चोरी हो चुकी है, पुलिस अब तक खाली हाथ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >