74 करोड़ की योजनाओं का शिलापट्ट शिलान्यास के 24 घंटे के भीतर टूटा, उठे सवाल

The plaque broke within 24 hours

::: नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार ने किया था उद्घाटन, लापरवाही पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने जिस धूमधाम से बुधवार को 74 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सड़क और नाला निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया, उसका शिलापट्ट 24 घंटे भी टिक नहीं पाया. जी हां, यह अविश्वसनीय लेकिन सत्य है. नगर भवन के पास स्थापित किया गया यह शिलापट्ट, योजनाओं के शुरू होने से पहले ही धराशायी हो गया. अब इसको लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. गुरुवार की सुबह, जब शहर के लोग अपनी दिनचर्या के लिए निकले, तो उन्होंने इस टूटे हुए शिलापट्ट को देखकर दांतों तले उंगली दबा ली. यह दृश्य किसी त्रासदी से कम नहीं था, लेकिन इसने प्रशासन की कार्यशैली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्�� लगा दिया. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने लगा. नागरिकों ने सरकार और निगम प्रशासन को जमकर ट्रोल किया. लोगों ने सवाल उठाया कि जब शिलापट्ट जैसी छोटी सी चीज 24 घंटे भी नहीं टिक सकती, तो 74 करोड़ की योजनाओं का क्या हश्र होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >