ठाकुरबाड़ी की जमीन हड़पने को लेकर विवाद, रंगदारी और जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज

कुढ़नी के रघुनाथपुर वसंत गांव में ठाकुरबाड़ी की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है. असामाजिक तत्वों पर रंगदारी मांगने, पिस्टल दिखाकर धमकी देने और मारपीट का आरोप है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kudhani Land Dispute: जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वसंत गांव स्थित राधाकृष्ण जी महाराज ठाकुरबाड़ी की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है. इस मामले में डॉक्टर अमित आनंद ने कुढ़नी थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है.

एक लाख रंगदारी मांगने और पिस्टल दिखाने का आरोप

पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी के रूप में एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी. जब उन्होंने रंगदारी देने से मना किया, तो आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. इसके साथ ही दबंगों ने जबरन ठाकुरबाड़ी की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया.

स्टाफ से मारपीट, जेब से रुपये निकाले और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश

विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के स्टाफ सुरेंद्र सिंह के साथ जमकर मारपीट की. पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने सुरेंद्र सिंह की जेब से 25 हजार रुपये जबरन निकाल लिए और उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास भी किया.

प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. कुढ़नी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें; मोतीपुर: थाने से 100 मीटर की दूरी पर युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, मचा हड़कंप



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >