मुज़फ़्फ़रपुर में महावीरी मेला देखने गए 10वीं के छात्र की हत्या, बगीचे में मिला शव

बिहार के पारु में 17 वर्षीय छात्र का शव बगीचे में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी गांव में शुक्रवार की अहले सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही एक बगीचे से 17 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. मृतक की पहचान मटिहानी गांव निवासी वाल्मीकि राय के 17 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है. 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

Student Murder: महावीरी झंडा मेला देखने के बाद से लापता था छात्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुन्ना कुमार बीते गुरुवार की शाम गांव में आयोजित महावीरी झंडा मेला देखने गया हुआ था. मेला देखने जाने के बाद वह देर रात तक वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने रातभर संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. शुक्रवार की सुबह परिजन और ग्रामीण जब घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित एक बगीचे की तरफ गए, तो वहां मुन्ना का शव पड़ा हुआ मिला.

सरैया एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पारू थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर भी घटनास्थल पर पहुंचीं और गहन जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई

हत्या के कारणों और साक्ष्यों को जुटाने के लिए पुलिस ने एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) और खोजी कुत्ते (डॉग स्क्वायड) की टीम को मौके पर बुलाया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से वैज्ञानिक जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >