Teacher News: ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए इस दिन तक करना पड़ सकता है इंतजार, कल ACS सिद्धार्थ की अहम बैठक

Teacher News: बिहार में शिक्षकों को ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए अभी कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. कल एसीएस सिद्धार्थ महत्वपूर्ण मीटिंग करने वाले हैं. इस बैठक में बड़ा फैसला हो सकता है.

Teacher News: शिक्षा विभाग में बड़े बदलाव हुए हैं. नियोजित शिक्षक लंबे समय से राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए आंदोलन किया कर रहे थे, जिसके बाद  सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद आज से उनके राज्यकर्मी के रूप में स्कूलों में ज्वाइनिंग शुरू हो गई है. इन शिक्षकों में खुशी की लहर है. वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है. पहले शिक्षा विभाग ने विशिष्ट शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन, बाद में विरोध की वजह से यह भी पूरा नहीं हो सका. हालांकि नीतीश सरकार शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के फैसले पर रोक लगाने के लिए तब बाध्य हो गई. जब शिक्षकों के ही याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी. जिसके बाद शिक्षा विभाग को अपना फैसला वापस लेना पड़ा. 

दूसरी बार निकाला गया ट्रांसफर पोस्टिंग का विज्ञापन

ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए शिक्षा विभाग ने दूसरी बार विज्ञापन प्रकाशित किया, जिसमें अब तक कुल 1,90,332 शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किए हैं. इसमें 1,62,167 आवेदन ऐसे मिले हैं, जो दूरी के आधार पर अपना ट्रांसफर कराना चाहते हैं. इसके बाद 16,356 आवेदन ऐसे मिले हैं, जो पति/पत्नी के आधार पर मिले हैं. वहीं 2,579 ऐसे आवेदन मिले हैं, जिसमें गंभीर बीमारी के आधार पर ट्रांसफर मांगे हैं. 

बिहार शिक्षकों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अब कब होगा ट्रांसफर 

अब शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर जो नई बात सामने आई है. ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए अभी शिक्षकों को कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि, यह इंतजार कब खत्म होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है. जानकारी के अनुसार, फिलहाल 10 जनवरी तक ट्रांसफर पोस्टिंग होने की संभावना बिल्कुल नहीं है. वहीं इस बीच कल एसीएस एस. सिद्धार्थ ने महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. संभावना जताई जा रही है कि बैठक में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर चर्चा हो सकती है.

ALSO READ: Bihar News: जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे दो युवकों के हाथ में फटा बम, कपड़ों के उड़े चिथड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >