विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू करें थानेदार, ज्यादा से ज्यादा अपराधियों पर करें सीसीए की कार्रवाई

Take CCA action against as many criminals

: एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा में दिया निर्देश

: चेहल्लुम जुलूस की ड्रोन कैमरा से की जाएगी निगरानी

: पेडिंग वारंट- कुर्की के डिस्पोजल को चलाए अभियान

: हीनियस नेचर की घटनाओं की थानेवार हुई समीक्षा

फोटो:: दीपक 37संवाददाता, मुजफ्फरपुर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस ने कमर कस ली है. एसएसपी सुशील कुमार ने सोमवार को मोतीझील स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सभी थानेदारों को चुनाव की तैयारियों में तेजी लाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. एसएसपी ने विशेष रूप से ज्यादा से ज्यादा अपराधियों पर सीसीए थ्री व जेल में बंद कुख्यात अपराधियों पर सीसीए – 12 के तहत कार्रवाई करने पर जोर दिया है, ताकि चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे. इसके अलावा 107 , 110 और अन्य निरोधात्मक कार्रवाई में भी तेजी लाने का आदेश दिया है. बैठक में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, सरैया एएसपी गरिमा,एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार, नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा समेत सभी डीएसपी, सर्किल इंसपेक्टर, पर्यवेक्षी पदाधिकारी व थानेदार उपस्थित थे.

एसएसपी ने बैठक में स्पष्ट किया कि चुनावों से पहले आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की पहचान करने और उन पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया गया है. सीसीए की कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे अपराधियों को चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने से रोकना है. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी असामाजिक तत्व चुनाव प्रक्रिया को बाधित न कर सके.

बैठक में पेंडिंग कांडों के निष्पादन को लेकर बीते माह दिए गए टारगेट का थानेवार व अनुमंडल वार समीक्षा किया गया. इसके बाद वारंट और कुर्की के मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. एसएसपी ने कहा कि इन मामलों को जल्द से जल्द निपटाने से अपराधियों पर दबाव बढ़ेगा और उन्हें कानून के दायरे में लाया जा सकेगा. वहीं, बैठक के दौरान पेंडिंग कांडों के निष्पादन का टारगेट पूरा नहीं करने वाले कई थानेदारों का वेतन पर रोक लगाने का आदेश एसएसपी ने दिया है. वहीं, बेहतर डिस्पोजल देने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात कही है.

चेहल्लुम जुलूस पर ड्रोन से निगरानी

इसके अतिरिक्त, आगामी चेहल्लुम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अहम निर्देश दिए गए. एसएसपी ने बताया कि चेहल्लुम जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सके. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और जिले सभी थाने पर शांति समिति की बैठकों के माध्यम से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर भी जोर दिया गया. ज्यादा से ज्यादा असामाजिक तत्वों को बांड के दायरे में लाया जाएगा.

जघन्य अपराधों की गहन समीक्षा

मासिक अपराध समीक्षा के दौरान जुलाई माह में हुए हीनियस नेचर यानी जघन्य प्रकृति की आपराधिक घटनाओं की थानेवार गहन समीक्षा की गई. एसएसपी ने लंबित गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित जांच और दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >