बैरिया में दुर्गा मंदिर में शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग

शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग

सवाददाता, मुजफ्फरपुर

बैरिया गोलंबर के पास दुर्गा मंदिर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा- तफरी मच गयी. घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. मंदिर से आग की लपटे निकलते देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया. फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के आने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. आसपास की चार दुकानें जल गयी. फायर ब्रिगेड ने आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया. पीड़ित दुकानदारों के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है. दुर्गा मंदिर के ऊपर से हाइटेंशन तार गुजरता है. हादसा से जान माल क्षति नहीं हुई. लेकिन, आसपास के दुकानदारों को लाखों रुपये की संपत्ति जल गयी. स्थानीय दुकानदार मोहन शाह ने बताया कि दुर्गा मंदिर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने से काफी नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना दुकानदारों ने बिजली विभाग को दिया. इसके बाद बिजली काटी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >