Muzaffarpur News बीआरएबीयू : छूटे, प्रमोटेड या फेल हुए छात्र भर सकेंगे फॉर्म

सत्र 2019-22 से अद्यतन सत्र तक छूटे हुए, प्रमोटेड या फेल छात्र-छात्राएं भी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. विवि की ओर से फॉर्म भरे जाने को लेकर संशोधित गाइडलाइन जारी की गयी है.

-टीडीसी पार्ट-2 स्पेशल परीक्षा का मामला-विवि की संशोधित गाइडलाइन भी आयीMuzaffarpur Newsबीआरएबीयू में टीडीसी पार्ट- 2 की स्पेशल परीक्षा के बाबत सत्र 2019-22 से अद्यतन सत्र तक छूटे हुए, प्रमोटेड या फेल छात्र-छात्राएं भी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. विवि की ओर से फॉर्म भरे जाने को लेकर संशोधित गाइडलाइन जारी की गयी है. इसमें संबंधित सत्र के छूटे हुए, प्रमोटेड या फेल छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने की स्वीकृति दे दी गयी है. परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है.

500 रुपये विलंब शुल्क

गाइडलाइन के अनुसार 17 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फाॅर्म भरा जायेगा. वहीं, 18 से 21 अप्रैल तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फाॅर्म स्वीकार किया जायेगा. विभिन्न परीक्षाओं के दबाव काे देखते हुए सभी अंगीभूत व संबद्ध काॅलेजाें के प्राचार्याें काे निर्देश दिये गये हैं कि तय अवधि में छात्र-छात्राओं का परीक्षा फाॅर्म भरवाना सुनिश्चित करें. फाॅर्म भरने की तिथि में परिवर्तन नहीं होगा. परीक्षा नियंत्रक डाॅ सुबालाल ने सभी अंगीभूत व संबद्ध काॅलेजाें काे पत्र भेजकर स्पेशल परीक्षा के लिए तय अवधि में फाॅर्म भराने काे कहा है. फाॅर्म सहित अन्य जरूरी कागजात परीक्षा विभाग में जमा कराना है.

अब स्नातक की नहीं होगी वार्षिक परीक्षा

विवि में सत्र 2023-27 से 4 वर्षीय स्नातक काेर्स सेमेस्टर सिस्टम के साथ लागू हाे गया है. ऐसे में अब स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं नहीं हाेंगी. इस साल सत्र 2022-25 के थर्ड इयर की अंतिम परीक्षा हाेनी है. इससे पहले पिछले साल सेकेंड इयर की अंतिम परीक्षा हुई थी. ऐसे में सेकेंड इयर के प्रमाेटेड या फेल छात्राें के लिए विवि की ओर से यह आखिरी अवसर दिया जा रहा है. पिछले साल पार्ट वन की स्पेशल परीक्षा आयाेजित की गयी थी. इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है. अब विवि पार्ट- 2 की स्पेशल परीक्षा मई में कराने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि अप्रैल में परीक्षा फाॅर्म भरवाकर मई में स्पेशल परीक्षा करा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >