लेजर लाइट चेहरे जलाने से मना किया तो छात्र पर ब्लड से हमला

लेजर लाइट चेहरे जलाने से मना किया तो छात्र पर ब्लड से हमला

मुजफ्फरपुर . मिठनपुरा थाना क्षेत्र के नंद बिहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले छात्र ऋषि कुमार पर ब्लेड से हमला किया गया. वह चेहरे पर लेजर लाइट मारने का विरोध कर रहा था. ब्लेड लगने से उसका सिर व चेहरा कट गया. खून से लहूलुहान होने पर उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना बीते आठ जुलाई की शाम की है. जख्मी छात्र ऋषि कुमार मूल रूप से काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचौक का रहने वाला है. उसने बोचहां थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के खिलाफ मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >