Sudha Dairy Pollution: कांटी प्रखंड के सदातपुर स्थित सुधा डेयरी प्लांट से निकल रहे केमिकल युक्त पानी से स्थानीय ग्रामीण और किसान बेहद परेशान हैं. दूषित जलजमाव के कारण 40 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हुई है और 1100 से अधिक लीची व फलदार पेड़ सूख चुके हैं. कांटी विधायक ईं. अजीत कुमार की पहल पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने समीक्षा बैठक बुलाई और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को इस मामले में कार्रवाई का जिम्मा सौंपा.
एक महीने के भीतर जल निकासी की बनेगी योजना
विधानसभा अध्यक्ष ने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी, डेयरी एमडी, रेलवे और एनएचएआई को आपसी समन्वय बनाकर एक महीने के भीतर जल निकासी की स्थायी योजना शुरू करने का निर्देश दिया. जब तक नाला नहीं बनता, तब तक डेयरी प्रबंधन को अस्थायी जल निकासी के निर्देश दिए गए हैं. विस अध्यक्ष खुद एक महीने बाद प्लांट का धरातलीय निरीक्षण करेंगे.
विधायक ने की मुआवजे और सफाई की मांग
बैठक में कांटी विधायक ने पिछले 40 सालों से प्रभावित किसानों और फलदार पौधों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की जोरदार मांग उठाई.
प्रमुख बिंदु और निर्देश:
- फसल व वृक्ष क्षति: 40 एकड़ जमीन प्रभावित और 1100 पेड़ नष्ट, तुरंत मुआवजा देने की मांग.
- सड़क पर परेशानी: दरभंगा व मोतिहारी रोड पर 1 किमी में फैली बदबू से राहगीर परेशान, तत्काल सफ़ाई का आदेश.
- अधिकारी मौजूद: कम्फेड एमडी शीर्षत कपिल अशोक और डेयरी एमडी फूल झा भी बैठक में शामिल रहे.
ये भी पढ़ें: बदहाल कदाने नदी: जलकुंभी पटने से मैदान में तब्दील, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
