जीरोमाइल चौक पर स्पेशल चेकिंग अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

जीरोमाइल चौक पर स्पेशल चेकिंग अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

मुजफ्फरपुर. सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने मंगलवार को शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहा जीरोमाइल चौक पर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियम की अवहेलना करने वाले लोगों को जागरूक किया. उनको हर हाल में ट्रैफिक के नियम का पालन करने का अनुरोध किया गया. इसके अलावा जितने भी लोग सड़कों पर अतिक्रमण करके अपनी दुकान लगाये थे. उनकी दुकानें हटायी गयी. यह अभियान शहर के प्रत्येक चौक- चौराहे पर चलाया जाएगा. बुधवार को सरैयागंज टावर चौक पर अभियान चलेगी. सिटी एसपी ने बताया कि ऐसे चौक- चौराहे जहां सड़कों पर अतिक्रमण करके जाम की स्थिति बनायी जा रही है, वैसे एक चौराहा को प्रतिदिन चिन्हित करके वहां विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक करने से लेकर अतिक्रमण को मुक्त कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >