शराब के 46 टेट्रा पैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सकरा़ प्रखंड के सरमस्तपुर गांव में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर 46 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ तस्कर विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

सकरा़ प्रखंड के सरमस्तपुर गांव में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर 46 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ तस्कर विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शराब को जब्त कर सरमस्तपुर गांव निवासी तस्कर को भी थाना लायी. पुलिस के अनुसार, युवक ने पूर्व में सकरा थाना के एक चौकीदार पर शराब तस्कर से मिलीभगत करने का आरोप लगाकर शिकायत की थी. उसके बाद पुलिस ने युवक के शराब तस्करी को लेकर जाल बिछाया था, जिसमें पुलिस को युवक द्वारा शराब की खेप लाने की सूचना मिली थी. इस पर टीम गठित कर पुलिस उसके घर छापेमारी कर शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >