तापमान में मामूली बढ़ोतरी, दिन गर्म और सुबह-शाम ठंड

Slight increase in temperature

मुजफ्फरपुर .

जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है, यानी सुबह और रात में हल्की ठंड बरकरार है. इस दौरान 3.4 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. कुल मिलाकर, दिन में मौसम हल्का गर्म और नम बना रहा, जबकि सुबह-शाम ठंड का अनुभव हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >