Shahar Mein Aaj: घर से निकलने से पहले देख लें आज का कार्यक्रम, एसएसपी खुद सुनेंगे आपकी समस्या

Shahar Mein Aaj: मुजफ्फरपुर में 15 मई को एसएसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन होगा. दोपहर 12 बजे से एसएसपी आम लोगों की पुलिस से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे. पढ़ें पूरी खबर…

Shahar Mein Aaj: मुजफ्फरपुर के नागरिकों के लिए शुक्रवार, 15 मई का दिन महत्वपूर्ण है. जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आज खुद जनता की फरियाद सुनेंगे. अगर आप पुलिस विभाग से संबंधित किसी समस्या का समाधान चाहते हैं, तो आज का यह कार्यक्रम आपके लिए काम का है.

आज का प्रमुख कार्यक्रम (15 मई)

  • एसएसपी का जनता दरबार:
  • स्थान: एसएसपी कार्यालय, मरीन ड्राइव.
  • समय: दोपहर 12:00 बजे.
  • विवरण: इस जनता दरबार में जिले भर से आए लोग अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष सीधे रख सकेंगे. इसमें मुख्य रूप से थानों में लंबित मामले, पुलिस कार्रवाई से असंतुष्टि और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई की जाएगी. एसएसपी शिकायतों को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >