जिले में सात नयी नगर पंचायतें, दो साल बाद भी न टैक्स निर्धारण नहीं; विभाग ने मांगी रिपोर्ट

जिले में सात नयी नगर पंचायतें, दो साल बाद भी न टैक्स निर्धारण नहीं; विभाग ने मांगी रिपोर्ट

::: मुजफ्फरपुर की सात नवगठित नगर पंचायत में सकरा, मुरौल, सरैया, मीनापुर, बरूराज, कुढ़नी (तुर्की) व माधोपुर सुस्ता है शामिल ::: 24 घंटे में विभाग को प्रॉपर्टी टैक्स वसूली से संबंधित रिपोर्ट भेजना है नगर निकायों को वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर जिले में सात नयी नगर पंचायतों का गठन हुए दो साल से अधिक का समय बीत चुका है. लेकिन, यहां अभी तक संपत्ति कर का न तो निर्धारण किया गया है और न ही इसकी वसूली शुरू हो पायी है. यह चौंकाने वाली बात है कि नगर पंचायतें गठित होने के बाद भी इस महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है. इस कारण जहां नवगठित नगर पंचायतों में निवास करने वाले लोगों पर टैक्स का बोझ ब्याज सहित बढ़ रहा है. वहीं, प्रॉपर्टी टैक्स निर्धारित करने को लेकर होने वाली सड़कों की वर्गीकरण नहीं होने से रजिस्ट्री ऑफिस को जमीन की खरीद-बिक्री से प्राप्त होने वाली राजस्व में भी काफी कमी है. दूसरी तरफ, नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को संपत्ति कर से संबंधित जानकारी गूगल फॉर्म के माध्यम से 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. हालांकि, मुजफ्फरपुर की इन सात नयी नगर पंचायतों में संपत्ति कर निर्धारण और वसूली की प्रक्रिया शुरू ही नहीं होने से यह जानकारी देना संभव नहीं है. यह स्थिति इन नवगठित नगर पंचायतों के विकास पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाना है. संपत्ति कर स्थानीय निकायों के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है, जिससे वे अपने क्षेत्र में विकास कार्य और नागरिक सेवाएं प्रदान करते हैं. इसके अभाव में इन नगर पंचायतों में विकास कार्य बाधित होने की आशंका है. देखना होगा कि नगर विकास एवं आवास विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और इन नगर पंचायतों में संपत्ति कर निर्धारण और वसूली की प्रक्रिया कब तक शुरू हो पाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >