संघ के शताब्दी वर्ष पर सरैया में युवा संकल्प कार्यक्रम, छात्रों ने लिए 10 संकल्प

सरैया के अंबेडकर आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पंच परिवर्तन आधारित युवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और राष्ट्रहित के दस महत्वपूर्ण संकल्प लिए.

Liquor Seizure Maniyari: सरैया के अंबेडकर आवासीय विद्यालय पोखरैरा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन आधारित युवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना था.

मुख्य वक्ता ने समझाया पंच परिवर्तन का महत्व

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और जिला धर्मजागरण संयोजक सुनील कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, स्वाभिमानी परिवार, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए. उन्होंने माता-पिता, गुरुजनों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को भारतीय संस्कृति की असली पहचान बताते हुए युवाओं से इन जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की.

विद्यार्थियों को दिलाए गए राष्ट्रहित के संकल्प

जिला शारीरिक प्रमुख आशुतोष कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, मातृभाषा के सम्मान और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण संकल्प दिलाए. इस दौरान शिक्षक प्रदीप कुमार ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपनी भारतीय भाषाओं का सम्मान करना चाहिए और दैनिक जीवन के बोलचाल में उनका अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए.

प्रधानाचार्य के नेतृत्व में छात्रों ने ली प्रतिज्ञा

प्रधानाचार्य विमल कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने स्वदेशी अपनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को सर्वोपरि रखने सहित कुल दस संकल्प लिए. कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर नजर आया. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: 1673 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, चालक और तस्कर फरार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >