इंजीनियर का खोया लैपटॉप और बैग आरपीएफ ने लौटाया

RPF returns engineer’s lost laptop and bag

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर आरक्षित टिकट नहीं मिलने के कारण 12565 (बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) के जनरल बोगी से दिल्ली जा रहे इंजीनियर शुभम कुमार झा का खोया लैपटॉप और ट्रॉली बैग रेलवे सुरक्षा बल ने बरामद कर लिया है. मधुबनी के शुभम कुमार झा ने बताया कि वह दरभंगा से दिल्ली जाते समय समस्तीपुर जंक्शन पर पानी लेने उतरे थे, लेकिन भारी भीड़ के कारण वापस ट्रेन में नहीं चढ़ पाये. उनका करीब एक लाख रुपये कीमत का लैपटॉप और ट्रॉली बैग ट्रेन में ही छूट गया था. उन्होंने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई. आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार के निर्देश पर दारोगा गोकुलेश पाठक और सिपाही अभिषेक कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. बुधवार को टीम ने तलाशी के दौरान लैपटॉप को एस-थ्री बोगी के बर्थ संख्या 30 से और ट्रॉली बैग को दूसरी बोगी से बरामद किया. गुरुवार को आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर में उचित सत्यापन के बाद शुभम कुमार झा के परिजन पवन कुमार झा को यह कीमती सामान सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >