मुजफ्फरपुर: दिनदहाड़े महिला बनी स्नैचरों का शिकार, सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड आर्मी जवान की पत्नी उर्मिला देवी से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली. घटना के बाद बदमाश फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित शहबाजपुर की शाही कॉलोनी में बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. घटना के बाद पीड़िता ने अहियापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

खरीदारी के लिए जा रही थीं महिला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता उर्मिला देवी रिटायर्ड आर्मी जवान यू.एन. सिंह की पत्नी हैं. बुधवार को वह एक बच्ची के साथ अपने घर से राघोपुर चौक खरीदारी के लिए जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे.

झपट्टा मारकर छीनी सोने की चेन

बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उर्मिला देवी के गले में पहनी सोने की चेन छीन ली. घटना के बाद बदमाशों ने उनके कान की बाली भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से राघोपुर की ओर फरार हो गए.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक के पीछे बैठा युवक हरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Premanshu shekhar

Published by: Purushottam Kumar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >