ब्रह्मपुरा से महेश बाबू चौक तक जर्जर सड़क से मिलेगा छुटकारा, नये सिरे से होगा निर्माण

Muzaffarpur News: शहरवासियों को जल्द ही ब्रह्मपुरा से महेश बाबू चौक के बीच जर्जर सड़क से छुटकारा मिलने वाला है. इस सड़क का नए सिरे से निर्माण होना है. MIT स्पाइनल रोड प्रोजेक्ट के तहत इस रोड को तैयार किया जाएगा. करीब 70 लाख रुपए खर्च होंगे.

Muzaffarpur News: शहर में ब्रह्मपुरा से लेकर महेश बाबू चौक तक जर्जर सड़क को लेकर शहरवासी लंबे समय से जूझ रहे हैं. अब यह सड़क नये सिरे से बनेगी. मास्टिंग पिच से पहले सड़क पर बिटुमिनस कार्य होगा. ताकि, जो गड्डा हो गया है, उसे भरकर सड़क को समतल किया जा सके. स्मार्ट सिटी के एमआईटी स्पाइनल रोड प्रोजेक्ट के तहत इसका निर्माण होना है. पहले से जो डीपीआर बनी हुई है. इसके अनुसार, सड़क का निर्माण होने के साथ टूट जाएगी. इस कारण स्मार्ट सिटी कंपनी ने डीपीआर में संशोधन किया है. 

70 लाख रुपये की बढ़ेगी खर्च

नयी डीपीआर के अनुसार, लगभग 70 लाख रुपये की अतिरिक्त खर्च बढ़ेगी. इसके लिए प्रस्ताव 24 दिसंबर को हुई स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मीटिंग में रखा गया. लेकिन, विभागीय प्रधान सचिव सह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अध्यक्ष ने डिटेल डीपीआर बनाने का आदेश दिया है. इसके बाद अगली मीटिंग में इस पर मंजूरी मिलेगी. बता दें कि अभी जो सड़क की स्थिति हो गयी है. वह काफी खराब है. जगह-जगह गड्ढे है. इससे इस रास्ते से आना-जाना लोगों के लिए मुश्किल बना है. लगभग डेढ़ किलोमीटर में सड़क के दोनों लेन की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक रमण को मिला सिटीज 2.0 का अतिरिक्त प्रभार 

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की तरफ से सिटीज 2.0 के लिए स्मार्ट सिटी के ट्रैफिक प्रोजेक्ट के इंचार्ज अभिषेक रमण को चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इन्हें सिटीज 2.0 प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से कार्य कराने की जिम्मेदारी मिली है. बता दें कि सिटीज में 2.0 चयन मुजफ्फरपुर के होने में उन्होंने अपनी महती भूमिका निभाई है. तब से ये लगातार सिटीज 2.0 के प्रोजेक्ट को लेकर हो रहे वर्कशॉप सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.

ALSO READ: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH पर हादसे में आएगी कमी! प्रशासन ने तैयार किया जबरदस्त प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >