'हैलो, सर… मैं फंसी हुई हूं...' एक कॉल से उजागर हुआ देह व्यापार का धंधा, HAM नेता और उसकी पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

Bihar News: एक लड़की की साहसिक कॉल ने मुजफ्फरपुर पुलिस को चौंका दिया. खुद को बंधक बताकर मदद की गुहार लगाई गई, जिसके बाद पुलिस ने चार लड़कियों को रेस्क्यू किया. जांच में सामने आया कि यह रैकेट एक राजनीतिक नेता और उसकी पत्नी चला रहे थे.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हकीकत तब सामने आई जब मंगलवार की शाम नगर थाना के SHO शरत कुमार को एक लड़की का कॉल आया- “हैलो, सर… मैं एक घर में फंसी हुई हूं, जबरन मुझसे देह व्यापार कराया जा रहा है. मैं नहीं जानती कि मुझे कहां रखा गया है. प्लीज, हम लोगों को बचा लीजिए.” यह कॉल किसी सामान्य शिकायत से कहीं बढ़कर था. यह एक टूटती इंसानियत की चीख थी.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लड़की से आसपास के स्थानों की जानकारी जुटाई और तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन ट्रेस की. देर शाम नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लड़कियों को उस किराए के मकान से रेस्क्यू किया, जहां उन्हें कैद कर रखा गया था.

राजनीतिक जुड़ाव ने चौंकाया

जांच में खुलासा हुआ कि इस रैकेट को चलाने वाले कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि हम (Hindustani Awam Morcha) पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा और उसकी पत्नी किरण कुमारी थे. इस खुलासे के बाद पार्टी ने तत्काल प्रभाव से दिलीप को बाहर कर दिया.

पुलिस ने दिलीप और किरण के साथ एक ऑटो ड्राइवर लक्ष्मण पासवान, दो होटल मैनेजर—अंकित कुमार (सीतामढ़ी) और पवन कुमार (मोतीपुर) को गिरफ्तार कर लिया है. इन सब पर लड़कियों को सप्लाई करने, शोषण और रैकेट चलाने का आरोप है.

‘भोली लड़कियों को बनाते थे शिकार’

डीएसपी टाउन 1 सीमा देवी ने बताया कि लड़कियों को ऑटो ड्राइवर लक्ष्मण पासवान के जरिए फंसाया जाता था, जो घर से झगड़कर भटकती हुई लड़कियों को तलाश करता था. फिर किरण कुमारी उन्हें नौकरी और आश्रय का झांसा देकर देह व्यापार में धकेल देती थी. एक लड़की को दिल्ली जाने के लिए टिकट भी दिलाया गया था, लेकिन ट्रेन छूटने के बाद वह मुजफ्फरपुर में फंस गई और अंततः उसे इस रैकेट का हिस्सा बना दिया गया.

होटल और ऑनलाइन सप्लाई

अंकित और पवन लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को व्हाट्सऐप पर भेजते और रेट तय करते थे. ग्राहकों की जानकारी मिलने के बाद लड़कियों को होटल में भेजा जाता था. छापेमारी के दौरान एक कार, पांच मोबाइल फोन, एक DVR और वह ट्रेन टिकट भी बरामद हुआ, जो पीड़िता की थी.

राजनीतिक रसूख की जांच

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिलीप कुशवाहा का राजनीतिक रसूख भी जांच के घेरे में है. आरोप है कि वह कई नेताओं तक लड़कियां पहुंचाता था. इस एंगल से भी पुलिस तहकीकात कर रही है.

मकान मालिक पर भी कार्रवाई

जिस मकान में लड़कियों को रखा गया था, उसे दिलीप ने सालों से किराए पर लिया था. मकान मालिक ने न तो किरायेदार का पुलिस सत्यापन कराया और न ही गतिविधियों की जानकारी दी, इस कारण उसे भी अभियुक्त बनाया जाएगा.

Also Read: बिहार के इस इकलौते स्टेशन पर रुकती है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 75 घंटे में तय करती है 4154 KM की दूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >