मुजफ्फरपुर: चेस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम, प्रनीत सिन्हा बने विजेता

मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय सब-जूनियर ओपन चेस टूर्नामेंट 2026 में युवा शतरंज खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया. अंडर-15 वर्ग में प्रनीत सिन्हा ने चार अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया. चेस क्लब का लक्ष्य जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देना है.

मुजफ्फरपुर ओपन चेस टूर्नामेंट: मुजफ्फरपुर चेस क्लब में जिला स्तरीय सब-जूनियर ओपन चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे युवा शतरंज खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. अलग-अलग आयु वर्ग में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला.

चार अंक हासिल कर बने विजेता

अंडर-15 ओपन वर्ग में प्रनीत सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. शुभम संजीव 3.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, अनादि ने तीन अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया.

अंडर-9 ओपन वर्ग के मुकाबले भी कड़े रहे. इस वर्ग में दिव्यांश राज और इकांश ने तीन-तीन अंक अर्जित किये. 2.5 अंकों के साथ प्रेरणा चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं.

चेस क्लब के डायरेक्टर ने क्या कहा?

मुजफ्फरपुर चेस क्लब के निदेशक अभाष कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर शतरंज के खेल को बढ़ावा देना है. साथ ही, प्रतिभावान बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना भी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है.

प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

यह भी पढे़ं:

First AC में शराब तस्करी: नेहा की पूरी कहानी, पिता के बाद बहन पर भी केस, दरभंगा कनेक्शन की जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >