Muzaffarpur : तुर्की में 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में आक्रोश

Muzaffarpur : तुर्की में 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में आक्रोश

रविवार की शाम चार बजे से सोमवार सुबह 11 बजे तक कटी रही बिजली प्रतिनिधि, कुढ़नी बीते एक सप्ताह से तुर्की नगर पंचायत में बिजली स्थिति चरमरा गयी है़ इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सोमवार को नाराजगी जतायी़ कहा कि रविवार की शाम चार बजे लाइन ब्रेक डाउन हुई, जो सोमवार की सुबह 11 बजे आयी. पहले ग्रामीणों को सरकार से मिट्टी तेल (केरोसिन) मिलता था. करीब पांच साल से मिट्टी तेल देना बंद कर दिया गया है. ऐसे में अगर बिजली नहीं है, तो अधिकतर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है़ सभी घर में इनवर्टर नहीं लगा है. ऐसे में बिजली नही रहने से सिर्फ मोमबत्ती ही सहारा है. तुर्की फीडर में एक भी सरकारी लाइनमैन नहीं है. सभी मिस्त्री मानव बल है, जो अपनी मनमर्जी करता है. यहां एक लाइन मैन की अवश्यकता है. ये समस्या अगर एक सप्ताह में नहीं सुधरा तो हम लोग सरकार व बिजली विभाग के विरुद्ध आंदोलन करेंगे. उमाकांत यादव व पूर्व उपमुखिया नवीन कुमार नेतृत्व करेंगे. तुर्की नगर पंचायत में बिजली का शहरी बिल लगता है. उसके अनुसार भी बिजली देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >