छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला, पकड़े गये युवक को छुड़ाया

पियर थाना क्षेत्र के नूनफरा गांव में शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी करने पहुंची पुलिस के साथ सोमवार की रात झड़प हो गयी़

पियर थाना के नूनफरा गांव में शराब रखे जाने की सूचना पर कार्रवाई 20 नामजद समेत अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी प्रतिनिधि, बंदरा पियर थाना क्षेत्र के नूनफरा गांव में शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी करने पहुंची पुलिस के साथ सोमवार की रात झड़प हो गयी़ इस दौरान ग्रामीण हिरासत में लिये गये एक युवक को छुड़ा लिया गया. थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि सोमवार की देर शाम में नूनफारा में शराब होने की सूचना मिलने पर छापेमारी के लिए पुलिस गयी. इस दौरान वहां से 20 लीटर देसी शराब जब्त किया गया़ साथ ही एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया गया और गिरफ्तार युवक को छुड़ा लिया गया. हिरासत में लिये गये आरोपी को छुड़ाने में शामिल लोगों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में 20 नामजद समेत अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >