Muzaffarpur news पीजी थर्ड सेमेस्टर का एडमिट कार्ड जारी, 21 से परीक्षा

बीआरएबीयू में पीजी सत्र 2023-25 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू हाेगी. विभाग से लेकर काॅलेज तक दर्जनाें छात्र अब तक परीक्षा फाॅर्म भी नहीं भर सके हैं.

-दर्जनों छात्रों ने नहीं भरा फॉर्म-एक दिन तिथि बढ़ाने का आग्रह

Muzaffarpur news

बीआरएबीयू में पीजी सत्र 2023-25 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू हाेगी. विभाग से लेकर काॅलेज तक दर्जनाें छात्र अब तक परीक्षा फाॅर्म भी नहीं भर सके हैं. विभाग ने एडमिट कार्ड भी जारी किया है. मंगलवार काे विवि खुला, ताे कई छात्र विवि पहुंचे. साथ ही काॅलेजाें से भी एक दिन का समय देने का अनुराेध किया गया है. इसके साथ ही विवि मुख्यालय सहित अन्य जिलाें के काॅलेजाें से भी फाॅर्म भरने के लिए तिथि विस्तारित करने का आग्रह किया गया है.

वीसी की अनुमति से ही निर्णय

मामले में परीक्षा नियंत्रक डाॅ सुबालाल पासवान ने बताया कि वीसी की अनुमति से ही निर्णय लिया जायेगा. बता दें कि थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए इस वर्ष मार्च से ही फाॅर्म भरवाया जा रहा है. इसके बाद भी कई छात्र छूट गये हैं. विवि की ओर से पिछले दिनाें ही परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया. मंगलवार से संबंधित विषयाें के वायवा सहित प्रायाेगिक परीक्षा भी शुरू हाे गयी है. इतिहास विभाग की एक छात्रा ने परीक्षा नियंत्रक काे आवेदन देकर बताया कि जब फाॅर्म भरा जा रहा था, तब वह बीमार थी. इसके लिए उसे जानकारी नहीं हाे सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >