देसी चुलाई शराब बेचते दो धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पताही रूप गांव में छापेमारी कर दो सक्रिय धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है.

 Liquor Sellers Arrested:  जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पताही रूप गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध रूप से देसी चुलाई शराब बेचते हुए दो सक्रिय धंधेबाजों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

अमर पासवान और भिखर राम को पुलिस ने मौके से दबोचा

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और छानबीन में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पताही रूप गांव के ही रहने वाले 31 वर्षीय अमर पासवान और 55 वर्षीय भिखर राम के रूप में की गई है. पुलिस को काफी समय से इस इलाके में चोरी-छिपे शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को धर दबोचा.

पाकड़ के पेड़ के पास चल रहा था अवैध कारोबार

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों धंधेबाज गांव में स्थित एक पाकड़ के पेड़ के पास छिपकर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब की सप्लाई कर रहे थे. पुलिस टीम को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. जामा तलाशी के दौरान अमर पासवान के पास से दो लीटर की प्लास्टिक बोतल में रखी करीब डेढ़ लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में शराब की होम डिलीवरी करने जा रहा धंधेबाज गिरफ्तार, यूपी निर्मित 24 बोतलें बरामद



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >