Bandra Panchayat Diwas: पंचायती राज विभाग के निर्देश पर महीने के अंतिम रविवार को बंदरा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन किया गया. इस दौरान मुन्नी बैंगरी पंचायत के सामुदायिक भवन में मुखिया दीपक कुमार की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित की गई. मुखिया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम विकास, महिला हितैषी योजनाओं और पंचायत की विकास योजनाओं में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना है.
'मन की बात' का प्रसारण और विकास कार्यों की समीक्षा
आम सभा में पिछले विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. इसके साथ ही प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कर उपस्थित लोगों को सुनाया गया.
विभिन्न पंचायतों में अध्यक्षों के नाम:
- बड़गांव: मुखिया अब्दुल सत्तार अंसारी
- सिमरा व पीरापुर: पवन कुमार एवं गुड्डू कुमार
- रामपुरदयाल व रतवारा: ब्रजेश कुमार एवं रेखा कुमारी
- बंदरा, पटसारा व तेपरी: निर्मला देवी, रविन्द्र सहनी एवं हरिश्चंद्र राम
मुन्नी-बैंगरी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां, पंचायत सचिव शशि कुमार, तकनीकी सहायक संजय कुमार कर्ण, कृषि समन्वयक नीतीश कुमार, किसान सलाहकार शशि शंकर पांडेय, जीविका एमआईएस राजू कुमार और स्वच्छता पर्यवेक्षक अरुण कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें:16 महीने जिंदगी और मौत से जंग हार गए चंद्रकिशोर, मनियारी के माधोपुर चिकनी में मातम
