दो दिन ओपीडी रहेगी स्थगित एइमरजेंसी में ही करेंगे इलाज

OPD will be suspended for two days

दुर्गा पूजा पर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी स्थगित

मुजफ्फरपुर.

दुर्गा पूजा पर सरकारी अस्पताल में दो दिन, यानी बुधवार व गुरुवार को ओपीडी सेवा स्थगित रहेगी. शुक्रवार को पूर्ववत यह संचालित होगी. मरीज सिर्फ इमरजेंसी में ही इलाज करा सकेंगे़ यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने दी़ कहा कि इमरजेंसी में सभी सुविधाएं मिलेंगी़ तीन शिफ्ट में डॉक्टर ड्यूटी करेंगे. इधर, पीएचसी में भी यही व्यवस्था रहेगी़ पूजा के दौरान पांच चौक-चौराहों पर एंबुलेंस खड़ी रहेगी़ देवी मंदिर, कल्याणी चौक, सरैयागंज टाॅवर, अघोरिया बाजार व अखाड़ाघाट में एंबुलेंस रहेगा़ इसमें दवा से लेकर पारा मेडिकल स्टॉफ तक की व्यवस्था की गयी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >