चौक का नाम केंद्रीय मंत्री के नाम पर रखने की मांग, महापौर को सौंपा पत्र

गिरिराज सिंह फैंस क्लब के पदाधिकारी महापौर निर्मला साहू से मिले.

गिरिराज चौक के नामकरण के लिए महापौर को सौंपा मांग पत्र

मुजफ्फरपुर. कलमबाग रोड में तिमुहानी के समीप केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाम पर चौक के नामकरण का बोर्ड-बैनर लगाने के बाद शुक्रवार को गिरिराज सिंह फैंस क्लब के पदाधिकारी महापौर निर्मला साहू से मिले. महापौर से चौक के नामकरण को लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए गजट प्रकाशन कराने का आग्रह किया है. इससे संबंधित एक मांग पत्र भी फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार व संरक्षक देवांशु किशोर ने दिया. महापौर को आवश्यक कार्रवाई करते हुए गजट प्रकाशन करने की कार्रवाई करना है. इसके लिए उन्हें फैंस क्लब की तरफ से आग्रह पत्र दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >