नेपाल में बारिश से उफनाई बूढ़ी गंडक, आखाड़ाघाट पुल के नीचे बढ़ा पानी, प्रशासन अलर्ट

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है. प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं.

Burhi Gandak Water Level: नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब उत्तर बिहार की नदियों पर साफ दिखने लगा है. मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. शहर के अखाड़ा घाट समेत कई घाटों पर नदी का पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं.

आखाड़ाघाट समेत कई घाटों पर बढ़ा जलस्तर

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बूढ़ी गंडक नदी में पानी का दबाव बढ़ गया है. नदी का बहाव तेज होने से आखाड़ाघाट और अन्य घाटों पर जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है. निचले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

जल संसाधन विभाग कर रहा लगातार निगरानी

जल संसाधन विभाग की टीम नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है. जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग, अंचल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. साथ ही संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण आने वाले दिनों में नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है.

यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर के 17 मॉडल स्कूलों का बदला पूरा स्वरूप, अब यहीं होगी NEET-JEE की तैयारी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

पिछले 16 वर्षों से प्रोफेशनल फोटोग्राफी और पत्रकारिता के क्षेत्र में माधव सक्रिय हैं. बेहतर फोटोग्राफी के लिए इन्हें कई अवार्ड भी मिले हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >