मुजफ्फरपुर: नशा, बेरोजगारी और पत्नी से विवाद, चुना भट्ठी में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में बेरोजगारी से परेशान 25 वर्षीय युवक का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। पारिवारिक कलह भी आत्महत्या का कारण बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mithanpura News: शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित चुना भट्ठी रोड में मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी.

गायघाट का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के परसामा गांव निवासी ललन ठाकुर (25) के रूप में हुई है. वह अपनी पत्नी अल्का कुमारी के साथ चुना भट्ठी रोड स्थित किराए के मकान में रहता था.

बेरोजगारी के बाद घर पर था

परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले ललन की आंख का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद वह काम नहीं कर पा रहा था और घर पर ही रह रहा था. परिवार का खर्च उसकी पत्नी घरों में चौका-बर्तन का काम कर चलाती थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेरोजगारी के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव रहता था.

सुबह हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह पड़ोस में साइकिल चोरी को लेकर हुए विवाद के दौरान ललन बीच-बचाव करने पहुंच गया. इसी दौरान पत्नी ने उसे घर लौटने के लिए कहा. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया.

पत्नी के लौटने पर खुला मामला

पत्नी रोज की तरह काम पर चली गई. उसके जाने के बाद ललन ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. जब पत्नी वापस लौटी तो काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. पड़ोसियों की मदद से खिड़की से देखने पर वह फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

मिठनपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >