Muzaffarpur Weather: पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 8 डिग्री तक गिरा तापमान, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Muzaffarpur Weather: जिले में अब कनकनी वाली ठंड पड़ने लगी है. पछुआ हवा ने ठंडी बढ़ा दी है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अगले 4 दिन तक अभी लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट.

Muzaffarpur Weather: जिले में आज की सुबह सबसे सर्द रही. सुबह की शुरुआत हाड़ कंपाने वाली ठंड से हुई. सुबह शाम लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से लोगों को कनकनी वाली ठंडी महसूस हो रही है. सुबह के समय अधिक कोहरा होने की वजह से राहगीरों को आने जाने में असुविधा हो रही है. हालांकि, दिन चढ़ते चढ़ते अच्छी धूप निकल आती है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलती है. आज सुबह भी कई जगहों पर कोहरा देखने को मिला. आज के मौसम को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं आखिर आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

अगले 4 दिनों तक रहेगी कनकनी

बीते 24 घंटे में मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिला. सुबह की शुरुआत कंपकपाती ठंड से हुई तो दिन में थोड़ी बहुत धूप देखने को मिली. धूप खिलने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई. बीते दिन यानी मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो वही रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली. वहीं आज को लेकर विभाग ने बताया कि आज से रात के पारे में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके वजह से लोगों को अधिक ठंडी महसूस होगी. दिन में पछुआ हवा बहने की भी संभावना है. आज दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम ऐसे ही सर्द बन��� रहने वाला है. न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जाएगी. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा.

Also Read: Muzaffarpur News: छिन्नमस्तिका देवी मंदिर की एक ईंट भी इधर-उधर हुई तो खुदकुशी कर लूंगा, मंदिर के पुजारी ने दी खुली चेतावनी

जिले की हवा प्रदूषित

एक तरफ कोहरा और बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है. दूसरी तरफ शहर की खराब वायु गुणवत्ता से लोग चिंता में हैं. बीते कुछ दिनों से लगातार शहर की आबो हवा खराब हो रखी है. आज सुबह शहर का AQI 188 दर्ज किया गया है. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए हानिकारक है. सिर्फ मुजफ्फरपुर ही नहीं आसपास के लगभग सभी जिलों में स्थिति यही है. जिलों की हवा प्रदूषण की वजह से जहरीली हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >