Muzaffarpur Weather: सर्द हवाओं के साथ बढ़ी ठिठुरन, दिन में धूप से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Muzaffarpur Weather: जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तापमान में गिरावट की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है. अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. जानिए मौसम को लेकर ताजा अपडेट…

Muzaffarpur Weather: जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है. 24 घंटे में रात के तापमान में गिरावट ने गलन और बढ़ा दी है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. बीते दिनों न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब था. शुक्रवार सुबह के आठ बजे से ही मौसम साफ हो गया, वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप की चमक भी बढ़ती गयी. ऐसे में बीते तीन दिनों से शीतलहर झेल रहे लोगों को राहत मिली. दिन गर्म हुआ तो इसका असर बाजार पर भी देखने को मिला. दिन में सड़कों से लेकर दुकानों तक पर खूब चहल- पहल रही. 

सुबह में मिलेगा घना कोहरा

शुक्रवार को दिन में पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. शाम चार बजे के बाद सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन भी बढ़ गयी. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह में कुहासा के साथ आने वाले दिनों में ठंड बनी रहेगी. वहीं दिन में हल्की धूप निकलेगी. अभी कुछ दिनों तक सुबह में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. धूप की आवाजाही लगी रहेगी. दिन में पछुआ हवा चलने की संभावना है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

200 के करीब पहुंचा एक्यूआइ

कोहरा व शीतलहर के बीच शहर की हवा ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हवा में धूल-कण की स्थिति बनी हुई है. रिकॉर्ड में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के करीब है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 101 से 200 के बीच एक्यूआइ रहने की स्थिति में फेफड़े, अस्थमा व हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है. दूसरी ओर शहर में पानी का छिड़काव महज कुछ सड़क तक ही सीमित है.

ALSO READ: Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने ED को दिया आमंत्रण! अपने यहां दफ्तर खोलने की कही बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >