Muzaffarpur Criminal Arrested: बिहार पुलिस मुख्यालय (विशेष कार्य बल) की विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित अपराधी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा.
2019 के लूट कांड में चल रहा था वांछित
गिरफ्तार अभियुक्त विशाल कुमार (पिता- सुरेश महतो, निवासी- भेड़ियाही सलोना) पानापुर करियात थाना कांड संख्या 261/19 (धारा 394 भा.द.वि.) के तहत काफी समय से फरार चल रहा था.
आपराधिक इतिहास और मामले:
- कांड संख्या: पानापुर करियात थाना कांड सं. 261/19.
- आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी के खिलाफ कांटी और पानापुर करियात थाने में लूट के कुल तीन मामले दर्ज हैं.
- कार्रवाई: एसटीएफ की विशेष टीम ने नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की इस संयुक्त सफलता से जिले में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें: मीनापुर: बीडीओ पर हमले के विरोध में अधिकारियों का सांकेतिक प्रदर्शन, मीनापुर बीडीओ ने सुरक्षा की मांग उठाई
