Bihar News: '15 प्रतिशत काम हुआ और फंड की कमी हो गई', सीएम नीतीश के मंत्री ने एई को लगाई कड़ी फटकार

Bihar News: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन शनिवार को मुजफ्फरपुर में जारी विकास के कामों का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान काम की धीमी गति पर वो भड़क गए. उन्होंने सहायक अभियंता को फटकार लगाई.

Bihar News: मुजफ्फरपुर दौरा पर पहुंचे नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने शनिवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का स्थल निरीक्षण किया. निर्माणाधीन बैरिया बस टर्मिनल के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण की धीमी गति को लेकर कड़ी फटकार लगायी. बुडको के इंजीनियरों ने फंड की कमी बताया. इस पर उन्होंने कहा कि अब तक 15-18 फीसदी ही कार्य संपन्न हुआ है. फिर फंड की कमी कैसे हो गयी. बुडको के एई (सहायक अभियंता) ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इस पर मंत्री ने बुडको के एमडी से पूरे प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तलब करते हुए पंद्रह दिनों के भीतर कार्रवाई की बात कही है.

कहां-कहां गए मंत्री

मंत्री नितिन नवीन बैरिया बस टर्मिनल प्रोजेक्ट का निरीक्षण के दौरान मंत्री उखड़े-उखड़े नजर आये. हालांकि, स्मार्ट सिटी के अंडरग्राउंड सीवरेज एवं ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत सिकंदरपुर मन किनारे दाउदपुर कोठी मोहल्ले में हो रहे एसटीपी निर्माण कार्य को देख मंत्री की नाराजगी थोड़ी दूर हुई. प्रोजेक्ट के शेष कार्य को तेजी से पूरा करते हुए जल्द से जल्द एसटीपी को चालू करने का आदेश दिया है. उन्होंने गंदे पानी को ट्रीटमेंट कर साफ करने की पूरी विधि को जाना और समझा. प्रोजेक्ट इंचार्ज व नगर आयुक्त सह एमडी विक्रम विरकर को सख्ती के साथ मॉनिटरिंग करते हुए जल्द से जल्द प्रोजेक्ट को पूरा कराने का आदेश दिया है. लगभग दस किलोमीटर में सीवरेज की पाइप लाइन भी बिछना बाकी रह गया है. अंडरग्राउंड कनेक्शन के कार्य को किया जा रहा है. उम्मीद है कि 31 मार्च तक प्रोजेक्ट कार्य पूरा हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur News: भिखारी बनकर घर में घुसी महिला, चुराई 1 लाख 55 हजार रुपये, लोग हुए हैरान

मंत्री ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट प्रोजेक्ट देखा, धोबी घाट बनाने का आदेश

मंत्री नितिन नवीन ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट प्रोजेक्ट को भी देखा. कर्बला के समीप पुराने धोबी घाट व डीएम आवास की तरफ बने पाथ-वे का निरीक्षण किया. प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी हासिल की. अब तक हुए कार्यों के अलावा जो कार्य होना शेष रह गया है. इसकी पूरी जानकारी हासिल करने के बाद निर्माण एजेंसी को मार्च तक पूरा करने को कहा. कारण कि पहले से ही प्रोजेक्ट वर्क में विलंब हो चुका है. मंत्री ने धोबी घाट को बनाने का आदेश दिया. ताकि, उनकी पहचान कायम रहे. नगर आयुक्त को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य कराने को कहा गया है.

आम्रपाली ऑडिटोरियम और निगम के प्रशासनिक भवन के निर्माण की मंजूरी

मंत्री ने मिठनपुरा के जुब्बा सहनी पार्क स्थित आम्रपाली ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया. ऑडिटोरियम की जर्जर स्थिति को देखने के बाद नगर आयुक्त से इंजीनियरों से इसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर देने को कहा है. हालांकि, बताया गया कि पहले से इसकी रिपोर्ट तैयार है. जीर्णोद्धार के लिए 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है. इसके अलावा नगर निगम के कंपनीबाग स्थित आइसीसीसी बिल्डिंग के बगल में नगर निगम का चार मंजिला प्रशासनिक भवन बनना है. इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी के साथ 11 करोड़ रुपये की आवश्यकता है. मंत्री ने इन दोनों प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है. कहा कि नया ऑडिटोरियम के निर्माण होने के साथ निगम का अपना चार मंजिला प्रशासनिक भवन होगा. जल्द ही विभागीय स्तर पर इसकी प्रशासनिक स्वीकृति दिलाई जायेगी और राशि का भी आवंटन होगा.

इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur News: रेलवे जंक्शन पर मानव तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश, 160 बच्चे तस्करों के चंगुल से मुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >